स्कार्पियो की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दो युवक गंभीर
गोंडा, मई 18 -- कटरा बाजार, संवाददाता। सड़क के बगल खड़े ई रिक्शा को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से ई रिक्शे पर बैठा युवक और पास खड़ा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार को आर्यनगर करनैलगंज मार्ग पर शांतीनगर अस्पताल मोड़ के पास खड़े ई रिक्शा को रामापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने अनियंत्रित हो कर टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा पर बैठा चरेरा गांव निवासी निर्मल और बगल में खडे शनि गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो सौ मीटर दूर खेत तक घिसटती चली गई और उसका आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि सूचना मिलते ही दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया जहां से दोनों युवकों की हालत नाजुक देख गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है जहां हालत गंभीर बनी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.