स्कार्पियो की जोरदार टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
मेरठ, मार्च 30 -- मेरठ-पौड़ी हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा के समीप सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार स्कार्पियो कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज स्थित मोहल्ला गौतम नगर निवासी निखिल पुत्र अजीत सिंह अपने मित्र आकाश पुत्र हरीश के साथ बाइक से मेरठ की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे मवाना खुर्द के पास टोल प्लाजा के समीप पहुंचे, सामने से आ रही स्कार्पियो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें संभाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.