आजमगढ़, मार्च 6 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज-भीरा मार्ग पर सोफीपुर गांव के समीप गुरुवार की रात कार और स्कार्पियो में आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में कार और स्कार्पियो चालक सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घायलों में कार सवार 30 वर्षीय रोहित उर्फ राहुल गुप्ता पुत्र प्रमोद गुप्ता निवासी ठेकमा थाना बरदह, 30 वर्षीय अजीत, 18 वर्षीय अभिजीत और 22 वर्षीय सुनील निवासी आजमगढ़ नगर का वाराणसी में इलाज चल रहा है। सभी की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल स्कार्पियो चालक 52 वर्षीय गणेश राय पुत्र शिवशंकर ग्राम माधोपुर धारंग थाना देवगांव का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.