बुलंदशहर, मई 10 -- दहेज की खातिर एक विवाहिता का उत्पीड़न किया गया और उसे सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता का आरोप है कि शादी में साढ़े 12 लाख रुपये खर्च करने के बावजूद ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे और अब एक स्कार्पियो गाड़ी तथा 20 लाख रुपये नकद की मांग कर रहे हैं। महिला थाना पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।​महिला थाने में शिकारपुर के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसका विवाह 20 जनवरी 2025 को नई दिल्ली के युवक के साथ हुआ था। पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार शादी में करीब 12.50 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति मोहित, ननद दिव्या, सास लक्ष्मी देवी और ससुर धर्मेंद्र दिए गए दान-दहेज से नाखुश हो गए। पीड़िता का कहना है कि उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रता...