मऊ, फरवरी 17 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बीएसएस महाविद्यालय के पास सोमवार को स्कार्पियों और बाइक में जबरदस्त भिड़न्त हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के गोला बाजार निवासी बाइक सवार दो युवक 24 वर्षीय जितेन्द्र और 28 वर्षीय अनूप कुमार सोमवार को किसी काम से बाइक पर सवार होकर कोपागंज गए थे। वापस लौटते समय बाइक सवार दोनों युवक ज्यों ही थाना कोपागंज क्षेत्र के बीएसएस महाविद्यालय के पास पहुंचे कि विपरित दिशा से आ रहे स्कार्पियो वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार दोनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.