स्कार्पियो और ट्रक की टक्कर, छह घायल
गाजीपुर, मई 14 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर मरदह थाना के देवापुर चट्टी के पास कट पर सड़क क्रॉस कर रहे ट्रक से गाजीपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो टकरा गई। टक्कर के बाद स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गयी और उसमें सवार सभी छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां से तीन की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मऊ के पहाड़पुर गोलगढ़ी घोसी निवासी लालचंद्र चौहान और ब्रिकेश चौहान और मोहम्मदाबाद गोहना के कुत्तूपुर निवासी लल्लन चौहान, संजय चौहान, प्रदीप चौहान और अश्वनी चौहान भदोही में किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर मरदह थाना के देवापुर चट्टी की ओर से ट्रक आ रहा था और फोरलेन पर बने कट पर मऊ की तरफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.