कटिहार, जून 6 -- कदवा। एक संवाददाता कदवा पुलिस ने सोनौली- बेलौरी सड़क पर थाना क्षेत्र के कोचखाली-बाड़ी डायवर्सन के समीप एक स्कार्पियो से 177 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। पुलिस को देख भाग रहे स्कार्पियो चालक को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर कोचखाली बाड़ी में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर स्कॉर्पियो चालक स्कॉर्पियो लेकर भागने लगा जिसे पुलिस ने पीछा कर स्कार्पियो को पकड़ा। तलाशी के क्रम में विभिन्न ब्रांड का 177 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। मौके पर ही वाहन चालक पूर्णिया जिला के डगरूआ थाना क्षेत्र के मुराजपुर गांव निवासी तस्कर शाहबाज़ अलाम को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- कटिहार : शराब और स्मैक तस्करी के खिलाफ तीन कार्रवाई, चार तस्कर गिरफ्तार पुलिस ने स्...