रायबरेली, मार्च 14 -- रायबरेली,संवाददाता। मिल एरिया थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले दुकानदार के साथ बीते गुरूवार देर शाम स्कार्पियों सवार तीन युवकों ने कहासुनी के बाद मारपीट की। मारपीट की घटना में दुकानदार जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यापारी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले में मिली तहरीर पर जांच पड़ताल शुरू कर दी। थाना क्षेत्र के जवाहर विहार कॉलोनी मोहल्ले के रहने वाले उमेश चौहान निकट आईटीआई फैक्ट्री भवानीपुर पेपर मिल के पास किराने की दुकान करते है। बीते गुरूवार देर शाम वह अपनी दुकान बंद कर चुके थे। इसी बीच स्कार्पियों सवार तीन युवक मौके पर पहुंचे और दुकानदार से पान मसाला के गुटखा के साथ अन्य सामान की खरीददारी की बात कहने लगे। इस पर दुकानदार उमेश चौहान ने कहा कि दुकान बंद हो गई और कोई सामान नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.