स्कार्पियों ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, घायल
सोनभद्र, मई 9 -- दुद्धी। स्थानीय कस्बा क्षेत्र के वार्ड दो स्टेशन मार्ग पर शनिवार को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने एक स्कूटी सवार को टक्कर मार दिया। घटना में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल दुद्धी सीएचसी लाया गया। वहीं दुर्घटना में स्कूटी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बीडर गांव निवासी 40 वर्षीय अनिल कुशवाहा पुत्र सुखलाल कुशवाहा शनिवार को अपनी स्कूटी से अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दरमियान वार्ड दो स्टेशन मार्ग पर सामने से तेज रफ्तार आ रही स्कार्पियों ने उसे धक्का मार दिया, जिससे स्कूटी सवार अनिल सड़क पर गिर कर गंभीर रुप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे आस-पास के लोगों के माध्यम से तत्काल दुद्धी सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। दुर्घटना के बाद स्कार्पियों चालक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.