देवरिया, मार्च 2 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कार्पियो को ठोकर मार कर भाग रहे ट्रैक्टर का पीछा करने पर यह हादसा हुआ। इस दौरान दो अन्य लोग भी चोटिल हो गए। बिहार प्रान्त के जिला सिवान के मैरवा थाना के इन्दौली गांव निवासी विनय यादव (26)पुत्र बलिस्टर यादव, मैरवा निवासी गजेंद्र (26) पुत्र कृष्णा व संजय तिवारी सहित अन्य लोग सिवान से स्कॉर्पियो वाहन से सलेमपुर उपनगर के एक मैरेज हाल में बारात आई थी। जिसमें वे सभी शामिल होने आए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वे वापस गांव के लिए बिहार सिवान के लिए लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी गाड़ी में साइड से ठोकर मार दी और चालक वाहन लेकर भागने लगा। ठोकर लगने से आक्रोशित स्कॉर्पियो सवार युवक ट्रैक्टर का पीछा ...