स्काउ गाइड के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात
रांची, अक्टूबर 7 -- रांची। भारत स्काउट-गाइड के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात कर झारखंड में संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। बताया कि राष्ट्रीय मुख्यालय ने अनिल सिंह को प्रशासक पद से हटाकर एडहॉक कमेटी का गठन किया है, जिसने कार्यभार संभाल लिया है। इस कमेटी का उद्देश्य राज्य में स्काउट-गाइड गतिविधियों को पुनः गति देना और स्थायी राज्य काउंसिल का गठन करना है। जल्द ही नियमित प्रशिक्षण और कार्यक्रम शुरू होंगे। प्रतिनिधिमंडल के राज्य सचिव डॉ श्रीमोहन सिंह, प्राचार्या संध्या प्रेशीला एक्का शामिल थीं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: राज्यपाल से भारत स्काउट गाइड प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.