जहानाबाद, मार्च 31 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जहानाबाद में चल रहे भारत स्काउट और गाइड प्रशिक्षण का अवलोकन करते हुए सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी जयंत कुमार आचार्य ने कहा कि स्काउटिंग- गाइडिंग प्रशिक्षण छात्राओं में संस्कार व व्यक्तित्व निर्माण की अच्छी प्रयोगशाला है, जिससे छात्राओं में स्वयं के प्रति कर्तव्य, दूसरों के प्रति कर्तव्य, देश के प्रति कर्तव्य का निर्वहन करने के लिए तैयार होते हैं। घोषी प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में भारत स्काउट- गाइड प्रशिक्षण के अवलोकन करते हुए संचालक योगेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण से छात्राएं जिम्मेदार नागरिक बनकर देश के लिए तैयार होंगी। रतनी प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में भारत स्काउट- गाइड प्रशिक्षण का अवलोकन करते हुए जिला संगठन आयुक्त हरिशंकर कुमा...