सोनभद्र, फरवरी 15 -- दुद्धी(सोनभद्र)। भारत स्काउट गाइड की महत्वपूर्ण प्रशिक्षण परीक्षाओं में सफलता हासिल कर जनपद के दो होनहार स्काउट्स शुभम सोनी और रामरक्षा ने जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे जनपद में खुशी का माहौल है। दोनों स्काउट्स को भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की तरफ से लखनऊ स्थित प्रादेशिक मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में जिले के प्रतिभाशाली स्काउट शुभम सोनी ने स्काउट की एएलटी (एडवांस लीडर ट्रेनिंग) परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर जनपद का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि को स्काउटिंग क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। उनकी सफलता से अन्य स्काउट्स और युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। वहीं दुद्धी क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय दिघुल के स्काउट रामरक्षा को एचडब्ल्यूब...