स्काउट शिविर में विद्यार्थियों को किया जागरूक
गाजीपुर, मार्च 24 -- मरदह। शम्भू नारायण महाविद्यालय हरहरी के परिसर में आयोजित पांच दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर में प्रतिभागियों को स्वच्छता और प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई। शिविर में अजय साहनी ने स्काउट-गाइड के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को जीवनभर लाभ मिलता है। उन्होंने अनुशासन और मेहनत को सफलता का मूल मंत्र बताया। इस अवसर पर नितेश यादव, संगीता पटेल, राजेंद्र चौबे, अशुतोष चौबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। शिविर में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.