बागपत, मार्च 15 -- मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज वाली खेड़ा में बीएड एवं डीएलएड के प्रशिक्षुओं के तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड शिविर का शनिवार को समापन हो गया। हिन्दुस्तान स्काउट गाइड के राज्य संयुक्त सचिव सचिन शर्मा के निर्देशन में स्काउट प्रशिक्षुओं ने तम्बू निर्माण किया, जिसका निरिक्षण करते हुए कालिज प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री, महासचिव डॉ रवि पंवार, प्राचार्य डॉ राजीव गुप्ता ने रानी लक्ष्मीबाई टोली को प्रथम, महर्षि दयानंद टोली को द्वितीय व एपीजे अब्दुल कलाम टोली को तृतीय स्थान के लिए चयनित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...