स्काउट प्रशिक्षण से जागृत होती है नि:स्वार्थ सेवा भाव
मिर्जापुर, अगस्त 13 -- जमालपुर,हिन्दुस्तान संवाद। देवकली इंटर कालेज जमालपुर में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट गाइड्स प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को समापन हुआ। स्काउट गाइड्स प्रशिक्षक विजयशंकर विश्वकर्मा एवं राहुल विश्वकर्मा ने प्राथमिक चिकित्सा के बारे में जागरूक किया। प्रशिक्षण के दौरान नौ गाइड्स एवं आठ टोली स्काउट ने उत्साह और उमंग के साथ प्रतिभाग किया। स्काउट एवं गाइड्स ने टेंट निर्माण, गैजेट्स, पुल निर्माण, कुकिंग, रंगोली, मंकी ब्रिज का निर्माण किया l साथ ही विषम परिस्थितियों में राहत एवं सहायता प्रदान करने का गुर सीखे। वहीं क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। स्काउट शिक्षक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड्स प्रशिक्षण से बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम एवं निस्वार्थ सेवा की भावना जागृत होती है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: स्काउट ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.