संभल, अगस्त 20 -- शहर के हिंद इंटर कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ। शिविर में छात्र-छात्राओं को स्काउटिंग के विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण देकर उन्हें अनुशासन, स्वावलंबन, स्वच्छता और सेवा के प्रति जागरूक किया गया। जिला स्काउट प्रशिक्षक सतेंद्र कुमार और स्काउट प्रभारी एवं प्रवक्ता नसीम हुसैन ने प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को बिना बर्तन के भोजन बनाने, फूड प्लाजा तैयार करने, मीनार बनाने, कैंप फायर आयोजित करने, शिविर निर्माण और विभिन्न प्रकार की गांठें बांधने का अभ्यास कराया। प्रशिक्षण के दौरान छात्रों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार खन्ना ने कहा कि स्काउटिंग केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन में अनुशासन...