स्काउट गाइड से सेवा और अनुशासन की मिलती है सीख
चंदौली, जुलाई 26 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संचालित रामगढ़ स्थित लोकनाथ महाविद्यालय बेसिक ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित पांच दिवसीय स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण स्काउट गाइडों को दिए गए। शिविर के आखिरी दिन शनिवार को प्रशिक्षुओं ने पांच दिनों के दौरान सीखे गए कौशल, अनुशासन, प्राथमिक चिकित्सा और समाज सेवा से जुड़े विभिन्न गुरों का प्रदर्शन किया। कालेज के प्रबंधक धनञ्जय सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड जीवन में सेवा और अनुशासन सिखाता है। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्काउट एवं गाइड का प्रशिक्षण विद्यार्थियों में सेवा भावना, राष्ट्रभक्ति और आत्मनिर्भरता की भावना जगाता है। यह भी पढ़ें- पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में क्षेत्रीय परीक्षण शिविर जीवन में अनुशासन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.