कन्नौज, मई 5 -- हीरालाल वीएन इंटर कॉलेज में आयोजित स्काउट-गाइड सम्मान समारोह में लखनऊ में हुए जंबूरी के प्रतिभागी स्काउट, गाइड एवं स्काउट मास्टरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्काउट मास्टर सत्यपाल सिंह ने किया। इस अवसर पर श्रीमती रमाबाई राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की राज्यपाल स्काउट पुरस्कार प्राप्त गाइड अनन्या और कंचन को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिससे उपस्थित छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल रहा। समारोह में सहायक संगठन आयुक्त स्काउट, कानपुर मंडल के पद पर कार्यरत मयंक शर्मा को संयुक्त प्रादेशिक संगठन आयुक्त लखनऊ तथा अक्षिता प्रजापति को सहायक संगठन आयुक्त कानपुर बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया। जनपद स्काउट के पूर्व कोषाध्यक्ष हरिओम त्रिपाठी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। अपने संबोधन में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.