स्काउट-गाइड शिविर से विद्यार्थियों में विकसित होगी नेतृत्व क्षमता
किशनगंज, सितम्बर 2 -- ठाकुरगंज। प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में मंगलवार को स्काउट-गाइड कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सेवा की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम के दौरान स्काउट-गाइड गतिविधियों के महत्व और इससे विद्यार्थियों को मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गई। जिला संगठन आयुक्त सुशील कुमार गुप्ता ने बताया कि स्काउट-गाइड विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके माध्यम से बच्चों को अपने छोटे-बड़े कार्य स्वयं करने के साथ-साथ कठिन परिस्थितियों में धैर्य और साहस के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार किया जाता है। शिविर में विद्यार्थियों को तंबू लगाना, विभिन्न प्रकार की गांठें बांधना सहित कई व्यावहारिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह भी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.