संभल, अप्रैल 2 -- बबराला स्थित डीएवी फर्टिलाइज़र पब्लिक स्कूल में आयोजित त्रिदिवसीय प्रथम सोपान एवं पंचदिवसीय तृतीय सोपान स्काउट-गाइड शिविर का समापन बुधवार को गरिमामय वातावरण में हुआ। शिविर का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य आनंद स्वरूप सारस्वत ने ध्वजारोहण कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त रहकर ही हम समाज और देश के लिए बेहतर योगदान दे सकते हैं। शिविर में प्रथम सोपान के 49 और तृतीय सोपान के 27 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य प्रशिक्षक प्रिंस कुमार (जिला संगठन आयुक्त, संभल) एवं ट्रेनिंग काउंसलर अजीत कुमार के निर्देशन में विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा भावना, आत्मनिर्भरता और टीमवर्क से जुड़े प्रशिक्षण दिए गए। तृतीय सोपान के स्काउट्स ने हाइक (पदय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.