अलीगढ़, अप्रैल 2 -- अलीगढ़, संवाददाता। आईटीएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन करसुआ में चल रहे पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड शिविर का समापन बुधवार को हुआ। शिविर में बीएड व डीएलएड के सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मुख्य प्रशिक्षक डॉ. राम जियावन वर्मा एएलटी स्काउट व सहायक प्रशिक्षक शबनम एएलटी गाइड के मार्गदर्शन में शिविर संपन्न हुआ। इस दौरान बीएड के सभी विद्यार्थियों को पांच टोलियों में विभाजित किया गया। शिविर का निरीक्षण चेयरमैन डिंकल अग्रवाल, निदेशक डॉ. फारूक हुसैन व सहायक निदेशक सुशील शर्मा द्वारा किया गया। इसमें प्रथम स्थान रानी लक्ष्मीबाई, द्वितीय स्थान सावित्री बाई फुले व तृतीय स्थान इंदिरा गांधी टोली को मिला। इस मौके पर चेयरमैन देवप्रकाश अग्रवाल, सचिव डिंकल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, डायरेक्टर डॉ. फारूक हुसैन, सहा. निदेशक सुशील शर्मा, शिक्ष...