शामली, मई 27 -- शामली। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में आयोजित पांच दिवसीय स्काउट-गाइड तृतीय सोपान जांच शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ किया गया। कार्यक्रम में जिला संगठन आयुक्त (गाइड) गीता रानी ने स्काउट एवं गाइड बच्चों को तृतीय सोपान के अंतर्गत होने वाली विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया। शिविर के दूसरे दिन बच्चों को बीपी सिक्स, ध्वज शिष्टाचार, गांठें एवं बंधन, प्राथमिक उपचार, अनुमान लगाना, मानचित्र अध्ययन, संकेत चिन्ह, टोली व्यवस्था तथा सेवा कार्य जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियों का अभ्यास कराया गया। शिविर में बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्काउटिंग के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा। प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन, सेवा भावना और टीम वर्क पर विशेष बल दिया गया। इ...