मेरठ, दिसम्बर 10 -- दौराला। राजकीय हाईस्कूल बिसौला में मंगलवार को आयोजित दो दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का विधिवत समापन हो गया। इसमें विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए अपनी-अपनी टोली के शिविर लगाए। मुख्य अतिथि सपा विधायक अतुल प्रधान ने शिविर का शुभारंभ करते हुए स्काउट गाइड शिविर में शामिल विद्यार्थियों से बातचीत कर पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि ने प्रधानाचार्या रंजना गौतम, शिक्षक पारस सिवाच, रेकचंद, सुनील कुमार के साथ विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए शिविर का निरीक्षण किया। शिक्षक सोनू कुमार ने विद्यार्थियों को दो दिन प्रशिक्षण दिया। प्रधानाचार्या के निर्देशन में गाइड प्रभारी पूजा, प्रतिभा भारती, महेश सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान भगत सिंह टोली प्रथम, इंदिरा गांधी टोली द्वितीय और लक्ष्मी बाई टोली तृतीय रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.