बस्ती, जनवरी 23 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। कलवारी क्षेत्र के यूनिक ग्लोबल एकेडमी में भारत स्काउट और गाइड स्तर से संचालित तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। मुख्य अतिथि विद्यालय के निदेशक आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों के बनाए गए टेंट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा इस प्रशिक्षण से बच्चों को देश प्रेम, राष्ट्र एकता के साथ-साथ अनुशासन का पाठ सीखने का मौका मिला। शिविर व्यवस्थापक विद्यालय प्रधानाचार्य इतेंद्र कुमार ने कहा कि शिविर की उपयोगिता बताते हुए सभी का आभार जताया। भारत स्काउट और गाइड के जिला संगठन कमिश्नर स्काउट प्रताप शंकर पाण्डेय, ट्रेनिंग काउंसलर गाइड जया पाण्डेय ने बच्चों को तीसरे दिन स्काउट गाइड टेंट निर्माण, पुल निर्माण, गैजेट निर्माण, पाक विद्या आदि की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.