गोंडा, मई 20 -- टिकरी। कंपोजिट विद्यालय कोल्हमपुर में बुधवार को स्काउट-गाइड रैली का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। बच्चों और शिक्षकों ने प्राथमिक विद्यालय नरेंद्रपुर तक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मिश्र, विकास कुमार सिंह, सीमा सिंह, कदीरूनिशा तथा शिक्षामित्र ज्योति पांडे उपस्थित रहीं। इसके बाद साहसिक गतिविधियों में बच्चों ने रस्सी के माध्यम से विभिन्न प्रकार की कलाओं का प्रदर्शन किया। प्रशिक्षण पाकर बच्चे काफी उत्साहित और खुश नजर आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...