बिजनौर, मार्च 23 -- नूरपुर। आरआर पब्लिक स्कूल में आयोजित चार दिवसीय स्काउट गाइड राज्य पुरस्कार जांच शिविर का समापन समारोह सम्पन्न हुआ। चार दिवसीय शिविर में स्काउट और गाइड ने टेंट निर्माण, प्राथमिक चिकित्सा और गांठ बांधने जैसे कौशल प्रदर्शित किए। रविवार को भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के बैनर तले आयोजित राज्य पुरुष्कार जांच शिविर में जनपद के कई स्कुलो के प्रतिभागियों ने टेंट निर्माण, बिना बर्तन के भोजन पकाने और गांठ बांधने आदि के प्राप्त प्रयोगात्मक प्रशिक्षण का प्रदर्शन किया। शिविर के अंत में प्रतिभागियों के कार्यों का मूल्यांकन कर उनका मार्गदर्शन किया गया। इस अवसर पर कैलाश चंद जिला सचिव भारत स्काउट और गाइड, डॉ निर्मला शर्मा जिला आयुक्त भारत स्काउट और गाइड व सत्यपाल सिंह, ब्रजेश सिंह सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त भारत स्काउट गाइड आदि क...