कानपुर, जून 29 -- कानपुर। रक्तदान के लिए स्काउट गाइड ने अनोखी पहल की है। इसके लिए ब्लड डोनर डायरेक्ट्री के लिए पंजीकरण अभियान शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों की जीवन रक्षा के लिए स्वैच्छिक रक्तदाताओं को आमंत्रित करना है। इससे आवश्यकता पड़ने पर उनकी सहायता की जा सकेगी। जिला सचिव सर्वेश तिवारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड के प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ प्रभात कुमार की मानवीय पहल पर इसे शुरू किया गया है। जिला मुख्यायुक्त अभिनव जे जैन ने जनपद की जनता को इस अभियान से जोड़कर पंजीकरण की शुरुआत कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...