मैनपुरी, दिसम्बर 21 -- किशनी। नगला घासी स्थित आन्या पब्लिक स्कूल व चौ. देवी दयाल इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का शनिवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे किशनी एसडीएम गोपाल शर्मा एवं चेयरमैन प्रतिनिधि संदीप यादव डैनी ने विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए तंबुओं का निरीक्षण किया व उनके अनुशासन, टीम भावना और रचनात्मकता की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। एसडीएम गोपाल शर्मा ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं के इस युग में भी स्काउट-गाइड बच्चों को आत्मनिर्भरता, अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता का पाठ पढ़ाती है। निरीक्षण के दौरान बच्चों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के तंबुओं, भोजन व्यवस्थाओं और रचनात्मक गतिविधियों को देखकर उन्होंने प्रतिभागियों से संवाद किया। बच्चों के आत्मविश्वास से भरे उत्तर और कार्यकुशलता देख उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.