स्काउट-गाइड प्रशिक्षण से बच्चों में सेवा, अनुशासन और आत्मविश्वास का हो रहा विकास
लखीसराय, मई 23 -- कजरा, एक संवाददाता। सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण-सह-परीक्षण शिविर में छात्र-छात्राओं को मानव सेवा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं आपदा प्रबंधन का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नगर परिषद क्षेत्र स्थित प्लस टू पब्लिक हाई स्कूल परिसर में आयोजित शिविर के दूसरे दिन बच्चों का उत्साह, समर्पण और सेवा भावना देखते ही बन रही थी। प्रशिक्षण शिविर में स्काउट प्रशिक्षक अनुराग आनंद ने विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार की महत्ता समझाते हुए कहा कि दुर्घटना अथवा अचानक बीमारी की स्थिति में डॉक्टर के पहुंचने से पहले दी जाने वाली तत्काल सहायता ही प्राथमिक उपचार कहलाती है। उन्होंने कहा कि समय पर दिया गया सही उपचार किसी व्यक्ति के जीवन औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.