मुजफ्फर नगर, फरवरी 14 -- स्थानीय सरस्वती शिशु मन्दिर इंटर कालेज केशवपुरी में शनिवार को स्काउट गाइड के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अध्यक्ष श्याम लाल बंसल , प्रबंधक अनिल सोबती , प्रधानाचार्य कौशल आर्य , जिला स्काउट गाइड कमिश्नर भारत भूषण अरोरा आदि ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन किया। शिविर में स्काउट छात्रों ने मिलकर 15 टेंट (शिविर) और गाइड बहनों ने 7 टेंट (शिविर) लगाए।समिति के सभी पदाधिकारियों ने शिविरों का निरीक्षण किया । भैया - बहनों के द्वारा बनाए गए शिविरों की प्रशंसा भी की। शिविर में प्रशिक्षक टीम में भारत भूषण अरोरा, कु. ज्योति ने भैया-बहनों को स्काउट गाइड प्रार्थना,प्रतिज्ञा, नियम, झंडा गान ,गांठे लगाना, तम्बू निर्माण आदि सीखाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.