हरिद्वार, अप्रैल 5 -- उत्तराखंड संस्कृत विवि के शिक्षाशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित साप्ताहिक स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन रविवार को ध्वज-प्रार्थना, ध्वजारोहण एवं प्रमाण-पत्र वितरण के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर प्रभारी विभागाध्यक्ष प्रो. विंदुमती द्विवेदी ने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. अरविंद नारायण मिश्र ने प्रशिक्षण को सेवा, संयम और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने वाला बताया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुमन प्रसाद भट्ट ने कहा कि शिक्षा के साथ सेवा, सहयोग और मानवीय मूल्यों का समावेश अत्यंत आवश्यक है। सत्र संयोजक मीनाक्षी सिंह रावत ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को अनुशासन, समूह-कार्य, प...