अलीगढ़, मई 16 -- अलीगढ़। जिला वित्त समिति की बैठक, जिला कार्यकारिणी की बैठक एवं प्रधानाचार्य कार्यशाला का आयोजन भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम में राज्य पुरस्कार 2024-25 के सफल प्रतिभागियों एवं 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी उत्तर प्रदेश में प्रतिभाग करने वाले स्काउट, स्काउटर, गाइड एवं गाइडर को सम्मानित कर प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पूरन सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में राज्य पुरस्कार प्राप्त करने वाले 71 स्काउट-गाइड एवं राष्ट्रीय जंबूरी में प्रतिभाग करने वाले 171 स्काउट-गाइड को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- स्काउट गाइड शिविर के प्रतिभागियों को दिलाई जनगणना की शपथ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...