स्काउट-गाइड प्रवेश प्रथम सोपान जांच शिविर शुरू
बलरामपुर, अगस्त 3 -- तुलसीपुर, संवाददाता। भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश की जिला संस्था की ओर से आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल में प्रवेश प्रथम सोपान जांच शिविर का शुभारंभ ध्वज शिष्टाचार के साथ किया गया। शिविर का उद्घाटन विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ डीपी सिंह ने ध्वजारोहण कर किया। जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) सिराजुल हक ने विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड की प्रतिज्ञा, नियम, ध्वज शिष्टाचार, स्काउट सैल्यूट, संगठन के उद्देश्य के साथ टोली विधि की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड आंदोलन सेवा, अनुशासन, नेतृत्व और चरित्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। स्काउट-गाइड समन्वयक अभय श्रीवास्तव ने बताया कि टोली विधि विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सहयोग और आत्मनिर्भरता का विकास करती है। शिविर में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.