रामगढ़, जुलाई 12 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। भारत स्काउट एवं गाइड जिला मुख्यालय रामगढ़ के वार्षिक कार्यक्रम के अंतर्गत आर्य बाल उच्च विद्यालय नया नगर बरकाकाना में आयोजित पांच दिवसीय प्रवेश प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक समापन हो गया। शिविर में विद्यालय के लगभग 100 स्काउट एवं गाइड छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को स्काउट एवं गाइड आंदोलन की मूलभूत जानकारियों के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में झंडा गीत, प्रार्थना, स्काउट-गाइड के नियम एवं प्रतिज्ञा, सेल्यूट, बाएँ हाथ से हाथ मिलाने की परंपरा, विभिन्न प्रकार की गांठें, मार्च-पास्ट, ड्रिल, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा सेवा भावना का अभ्यास कराया गया। यह भी पढ़ें- Bih...