स्काउट गाइड ने ठंडे पानी से लोगों की प्यास बुझाई
हापुड़, मई 18 -- भारत स्काउट और गाइड्स उत्तर प्रदेश जनपद संस्था हापुड़ के द्वारा श्री जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज के सौजन्य से बुलंदशहर रोड पर ठंडे पानी (शरबत) की सेवा शुरू की गई।सेवा का शुभारंभ भारत स्काउट और गाइड्स उत्तर प्रदेश संस्था हापुड़ की जिला मुख्यायुक्त पारुल त्यागी ने किया। यह जल सेवा स्काउट और गाइड के स्वयंसेवकों द्वारा की गई। स्काउट और गाइड्स द्वारा यात्रियों को मुफ्त में शरबत वितरित किया। जिला मुख्यायुक्त पारुल त्यागी ने कहा कि स्काउट एंड गाइड की यह पहल बहुत सराहनीय है। यात्रियों को शुद्ध और ठंडा शरबत उपलब्ध कराने से उनमें सेवा का भाव बढ़ेगा। जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्रीप्रकाश शर्मा ने बताया कि जनपद संस्था हमेशा अपने यात्रियों की सुविधा और सेवा के लिए तत्पर है। यह जल सेवा कई वर्षों से चल रही है। जिला संगठन आयुक्त गाइड नीता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.