साहिबगंज, जून 5 -- साहिबगंज। भारत स्काउट-गाइड की ओर से शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर स्थानीय चानन मुहल्ला स्थित सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला संगठन आयुक्त उमा शंकर सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत सर्वधर्म प्रार्थना से की गई और उपस्थित स्काउट-गाइड को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलायी गयी। मौके पर सभी ने एक एक पौधा लगाया। मौके पर सोनिका कुमारी, सौम्या शर्मा, ज्योति कुमारी, प्रिया कुमारी, अमृता, अनिता, जुही, अमरजीत, दिनेश, सरोज, सत्यम, देवव्रत, प्रकाश आदि थे। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर 'एक पेड़ मां के नाम' पर रोपे पौधे यह भी पढ़ें- पुलिस लाइन में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण यह भी पढ़ें- एल.बी.एस.एम. कॉलेज, जमशेदपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर 30 पौधों का रोपण

हिंदी हिन्...