स्काउट गाइड ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के दर्शनीय स्थलों को निहारा
मिर्जापुर, अक्टूबर 6 -- जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के आधा दर्जन विद्यालयों के 122 स्काउट गाइड एडवेंचर टूर कैंप के तहत सोमवार को उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के दर्शनीय स्थलों पर पहुंचे। प्रशिक्षक पंकज चतुर्वेदी और आनंद मौर्या एवं वंदना मिश्रा के नेतृत्व में स्काउट गाइड उत्तराखण्ड के नैनीताल, अल्मोड़ा सहित अन्य जिलों के प्राकृतिक व धार्मिक, पौराणिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। क्षेत्र के मौनी स्वामी इंटर कॉलेज, सरोजा देवी बालिका इंटर कॉलेज, पारसनाथ रामकिशोर इंटर कॉलेज सहित अन्य विद्यालयों के स्काउट गाइड एडवेंचर टूर कैंप में शामिल हैं। प्राकृतिक सौंदर्य व हरीतिमा से आच्छादित पहाड़ियों के बीच स्काउट गाइड ने असीम आनंद की अनुभूति की। मौनी स्वामी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि अपने अभिभावकों की सहमति से स्काउट गाइड एडव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.