स्काउट गाइड गतिविधियों के विस्तार को लेकर बनी कार्ययोजना
अंबेडकर नगर, जुलाई 18 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड की जनपदीय समीक्षा बैठक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सभागार में जिला मुख्यायुक्त डॉ. तारा वर्मा की अध्यक्षता तथा अयोध्या मंडल के सहायक प्रादेशिक आयुक्त कुसुम वर्मा की उपस्थिति में आयोजित हुई। बैठक में सत्र 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन की रणनीति तैयार की गई। बैठक में स्काउट गाइड इकाइयों के पंजीकरण एवं नवीनीकरण, प्रादेशिक स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने, बेसिक, एडवांस एवं अन्य एडल्ट लीडर प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की कार्ययोजना तथा संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा कर आगामी लक्ष्यों का निर्धारण किया गया। यह भी पढ़ें- बाल सुधार गृह में होगा स्काउट-गाइड दल का संचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.