कानपुर, फरवरी 1 -- कानपुर। जिला टीबी हॉस्पिटल के डॉ. शेख ने रविवार को स्काउट-गाइड भवन में बच्चों को टीबी की बीमारी के बारे में जागरूक किया। बताया कि कि यह एक ऐसी बीमारी है जो एक से दूसरे में फैलती है। मास्क लगाना, सफाई रखना और जागरूक रहना इसका बचाव है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे अपने परिवार और पड़ोसियों को भी इससे जागरूक करें ताकि लोग समय पर इलाज करा सकें। जिला आयुक्त गाइड डॉ. स्मित तिवारी, सचिव सर्वेश तिवारी, संगठन आयुक्त गाइड प्रीति तिवारी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट कौशल विश्वकर्मा, कौशल राय, आशीष सिंह, अल्का द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.