गंगापार, मई 18 -- 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी भारत स्काउट एवं गाइड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस कार्यक्रम में प्रयागराज मंडल की सांस्कृतिक टीम में मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज करछना के कुल पांच बच्चों ने लखनऊ में प्रतिभाग किया था। जिनमें विद्यालय के दो स्काउट्स करछना निवासी कौस्तुभ सिंह तथा राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित यासिर मोकीत को जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज पीएन सिंह ने मुख्यालय में सम्मानित किया। प्रधानाचार्य मदन मोहन शंखधर ने बताया कि कॉलेज के कुल 112बच्चों को अभी तक राज्यपाल पुरस्कार मिल चुका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...