स्काउट गाइड के जनक पंडित श्रीराम बाजपेई की जयंती मनाई
शाहजहांपुर, अगस्त 12 -- शाहजहांपुर। जिला स्काउट गाइड कैंपस रोटी गोदाम में भारत में स्काउट गाइड के जनक पंडित श्रीराम बाजपेई की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला स्काउट मास्टर एवं जिला गाइड कैप्टन ने ध्वज शिष्टाचार के साथ किया। पंडित श्रीराम बाजपेई, वर्ल्ड स्काउट चीफ लॉर्ड बेडेन पॉवेल और लेडी बेडेन पॉवेल के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान विभिन्न स्काउट गाइड टीमों ने सांस्कृतिक एवं कौशल आधारित प्रस्तुतियां दीं। कंपोजिट विद्यालय हथौड़ा और अटसलिया के कब-बुलबुल मॉडल की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कांट की छात्राओं ने समूहगान और पोस्टर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: जीएफ कॉलेज में पंडित श्रीराम वाजपेयी का जन्मदिवस मनाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.