हरदोई, जुलाई 24 -- हरदोई। भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था की वार्षिक बैठक राजकीय इंटर कॉलेज में हुई। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन, यूनिट लीडर्स और संस्था के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविंद कुमार पाठक को जिला संस्था हरदोई का जिला मुख्यायुक्त नियुक्त किए जाने की घोषणा की। जिला कमिश्नर (एडल्ट रिसोर्स) अवधेश त्रिपाठी और जिला सचिव रमेश वर्मा ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजेश तिवारी, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्याम नारायण यादव सहित अन्य प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्रा का भी अभिन...