स्काउट गाइड का शिविर 12वें दिन भी जारी
बदायूं, मई 13 -- शहर के गांधी नेत्र चिकित्सालय पर भारत स्काउट गाइड द्वारा आयोजित निशुल्क शीतल जल सेवा शिविर के 12वें दिन स्वयंसेवकों ने राहगीरों की प्यास बुझाई। शिविर में पहुंचे अतिथियों ने बच्चों के सेवा भाव की सराहना की। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने भविष्य में गहराते जल संकट के प्रति आगाह करते हुए कहा कि जल संरक्षण न करने पर आने वाली पीढ़ियों को भारी किल्लत झेलनी होगी। जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार ने भी प्रकृति और संसाधनों के दोहन पर चिंता जताई। इस दौरान बच्चों ने लोगों को वर्षा जल संचयन और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक कर मानवता का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- खोरीमहुआ चौक पर राहगीरों के लिए पेयजल की व्यवस्था
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.