स्काउट-गाइड का जल सेवा शिविर दूसरे दिन भी शुरू
रामपुर, मई 22 -- स्काउट और गाइड का रोडवेज बस स्टैंड रामपुर पर निशुल्क शीतल जल सेवा शिविर का आयोजन दूसरे दिन भी शुरू हो गया। इस दौरान शुक्रवार को द्वारा यात्रियों को शीतल जल पिलाकर किया गया। बीतें दिन शिविर के प्रथम दिवस पर जिलाधिकारी ने स्काउट एवं गाइड रामपुर द्वारा किए जा रहे जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्काउट एवं गाइड समाज सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी स्काउट एवं गाइड सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। डीआईओएस अंजली अग्रवाल ने स्काउट एवं गाइड का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर जिला मुख्य आयुक्त बलराम सिंह, संस्था उपाध्यक्ष कपिल आर्य, आयुक्त रीता जेसवार, लक्ष्मी यादव, योगेंद्र पाल सिंह, कुशल राणा, आनंद कुमार, जिला संगठन आयुक्त जीतू कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.