एटा, मई 25 -- बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्काउट-गाइड कार्यक्रम को अनिवार्य विषय के रूप में नियमित पठन-पाठन में शामिल करने के निर्देश दिए। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी, प्रधानाध्यपकों को निर्देशित किया है कि पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों के तहत स्काउट-गाइड कार्यक्रमों का विशेष महत्व है। इसलिए कक्षा छह, सात, एवं आठ में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के लिये सभी स्कूलों में स्काउट-गाइड कार्यक्रम अनिवार्य विषय के रूप में लागू किया गया है। उन्होने बताया कि परिषद के सभी विद्यालयों में कक्षा 6, 7, 8 के लिये स्काउट गाइड शिक्षा पाठ्य पुस्तक प्रचलित है। प्राथमिक विद्यालयों के समय विभाजन चक्र (टाइम टेबल चार्ट) में स्काउट-गाइड शिक्षा विषय को नियमित रूप से विद्यार्थियों को अध्ययन करवाये जाने के लिए कोई सा एक वादन निर्धा...