लखीमपुरखीरी, मार्च 13 -- केन ग्रोअर्स नेहरू पीजी कॉलेज में स्काउट गाइड की पांचों इकाइयों की ओर से नेहरू सभागार में त्रिदिवसीय प्रवेश एवं निपुण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. नवनीत कुमार तथा रोवर्स-रेंजर्स इकाइयों के प्रभारियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके किया। शिविर के दूसरे दिन प्राचार्य प्रो. पंकज सिंह ने रोवर्स व रेंजर्स को संबोधित करते हुए स्काउट-गाइड आंदोलन के इतिहास और महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इसकी शुरुआत इंग्लैंड में वर्ष 1907 में हुई थी। भारत में इसकी शुरुआत वर्ष 1911 में हुई, जबकि भारतीयों को इसमें शामिल होने का अवसर वर्ष 1913 से मिला। प्राचार्य ने कहा कि स्काउट-गाइड का उद्देश्य युवाओं में चरित्र निर्माण, स्वस्थ आदतों का विकास, हस्तकला का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.