अलीगढ़, मार्च 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। धर्म समाज कॉलेज के शिक्षक-शिक्षा विभाग में आयोजित स्काउट गाइड कैंप का शुक्रवार को समापन हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. मुकेश कुमार भारद्वाज ने की। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को अपनी प्रस्तुतियों में निहित संदेशों को अपने जीवन में उतारने के लिए दृढ़संकल्पित रहने के लिए प्रतिबद्ध किया। साथ ही उन्होंने स्काउट एवं गाइड की समाज और राष्ट्र की एकता में महत्त्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। विगत पांच दिनों से इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक चिकित्सा, विभिन्न गांठें बांधना, संकेतों से सीखना, हाइकिंग, टेंट निर्माण की गतिविधि, दुरूह परिस्थितियों (बिना आग) में भोजन निर्माण कौशल, आत्म रक्षा की विधियों आदि का प्रशिक्षण दिया गया। विशिष्ट अतिथि शिक्षक संघ सचिव डॉ. विशाल कुमार यादव ने इस तरह की गत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.