बुलंदशहर, मार्च 13 -- डीपीबीएस कॉलेज में भारत स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षणार्थियों को टेंट पिचिंग, मीनार निर्माण का प्रदर्शन तथा सीपीआर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। डीपीबीएस कॉलेज में प्राचार्य प्रो. जी. के. सिंह के निर्देशन में शिक्षक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय भारत स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन प्रशिक्षण प्रदान करने वाले स्काउट सहायक लीडर ट्रेनर ओ पी हंस तथा स्काउट ट्रेनिंग काउंसलर आशीष कुमार और आकाश कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को सर्वधर्म प्रार्थना सभा संपन्न कराकर संस्कार एवं अलंकरण समारोह की प्रक्रिया से अवगत कराया। इसके साथ ही टेंट पिचिंग, मीनार निर्माण का प्रदर्शन तथा सीपीआर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। डॉ.वीरेंद्र कुमार, देवस्वरूप गौतम ने कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण विद्या...