स्काउट एंड गाइड का पांच दिवसीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न
समस्तीपुर, मई 20 -- विभूतिपुर। प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोदरिया में बुधवार को स्काउट एंड गाइड का प्रथम सोपान पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। समापन समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार दास कर रहे थे। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने प्रशिक्षण के महत्व एवं प्रशिक्षण से शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास पर विस्तार से चर्चा किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सैलूट, स्वागत ताली आदि से किया गया। मौके पर स्काउट ट्रेनर संजीव कुमार, गाइड कैप्टन गुंचा परवीन तथा 32 स्काउट और 32 गाइड के छात्र-छात्राएं मौजूद थे। यह भी पढ़ें- समारोह में विद्यार्थियों को प्रदान किए गए मेडल-प्रमाणपत्र
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.